Ticker

6/recent/ticker-posts

photosynthesis objective question answer for ssc, railway competitive exams

  

 

प्रकाशसंश्लेषण (PHOTOSYNTHESIS)

-    वैसी रासायनिक प्रक्रिया जिसमें हरे पेड़-पौधे सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में कार्बनडाइऑक्साइड गैस और जल का इस्तेमाल करके अपना भोजन कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं, प्रकाशसंश्लेषण कहलाता है |

 

6CO2 + 12H2-----------------à  C6H12O6 + 6O2 +  6H2O

लेकिन उत्पादित जल वाष्पीकृत हो जाता है।

 

photosyn.jpg


 

 

v प्रकाशसंश्लेषण का कार्बनिक उत्पाद - C6H12O6 

प्रकाशसंश्लेषण का उप-उत्पाद - O2

v C6H12O6 का नाम – कार्बोहाइड्रेट,शर्करा, ग्लूकोज

v प्रकाशसंश्लेषण की संरचनात्मक ईकाई का नाम - थायलाकोयाड

v पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

 

 

 

 

 

 

1. प्रकाश संश्लेषण के दौरान पादप किस गैस का अंतर्ग्रहण करते हैं?

1.   कार्बन मोनोऑक्साइड

2.   कार्बन डाइऑक्साइड

3.   नाइट्रोजन

4.   ऑक्सीजन

 

2. प्रकाश संश्लेषण के दौरान कौन-सा कार्बनिक पदार्थ बनता है?

1.   ऑक्सीजन

2.   कार्बन डाइऑक्साइड

3.   जल

4.   शर्करा

3. प्रकाशसंश्लेषण की संरचनात्मक ईकाई का नाम बताएं?

1.   थायलाकोयाड

2.   ग्राना

3.   स्ट्रोमा

4.   क्लोरोफिल

4. प्रकाश संश्लेषण का अंतिम उत्पाद क्या है?

  1. हाइड्रोकार्बन
  2. कार्बनडाइआक्साइड
  3. ऑक्सीजन 
  4. पानी

 

5. प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधों को निम्नलिखित में से किस गैस की आवश्यकता होती है?

  1. ऑक्सीजन
  2. नाइट्रोजन
  3. कार्बन डाइऑक्साइड
  4. आर्गन

6. प्रकाश संश्लेषण में हरे पौधों द्वारा उपयोग की जाने वाली धूप को ________ में बदल दिया जाता है।

  1. रासायनिक ऊर्जा
  2. भौतिक ऊर्जा
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

7. पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रकाश ऊर्जा को _________ ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

  1. थर्मल
  2. केमिकल
  3. काइनेटिक
  4. फिजिकल 

 

8. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया में ऑक्सीजन को हवा में छोड़ा जाता है?

  1. प्रकाश संश्लेषण
  2. श्वसन
  3. वाष्पोत्सर्जन
  4. उत्सर्जन

 

9. प्रकाशसंश्लेषण का उप-उत्पाद ____ है।

  1. CO2
  2. O2
  3. ऊर्जा
  4. चीनी  

10. प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनने वाले उत्पाद क्या हैं?

  1. ग्लूकोज, जल और ऑक्सीजन 
  2. ग्लूकोज और ऑक्सीजन
  3. स्टार्च और ऑक्सीजन
  4. स्टार्च, जल और ऑक्सीजन

 

 

11. प्रकाशसंश्लेषण के लिए हरे पौधों को जरूरत होती है |

1.   सिर्फ क्लोरोफिल की

2.   प्रकाश

3.   कार्बन डाइऑक्साइड और पानी

4.   उपरोक्त सभी

 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया हेतु आवश्यक नहीं है?

  1. जल
  2. कार्बन डाइआक्साइड
  3. ऑक्सीजन
  4. सूर्यप्रकाश

 

 

 

 

 

v सूर्य के प्रकाश में सात रंग लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी व बैंगनी होते हैं। 

v सूर्य के प्रकाश के सातों रंगों में सिर्फ लाल, नीला, बैंगनी में ही प्रकाशसंश्लेषण होता है |

v प्रकाश संश्लेषण की दर अधिकतम है - लाल प्रकाश

v प्रकाश संश्लेषण की दर न्यूनतम है – बैंगनी प्रकाश

v जब CO2 की सांद्रता में वृद्धि होती है, तो प्रकाश संश्लेषण की दर भी बढ़ जाती है।

v प्रकाश की तीव्रता प्रकाश संश्लेषण दर के सीधे आनुपातिक है।

v सौर ऊर्जा की मात्रा का केवल 1 से 3 प्रतिशत पौधों द्वारा ग्रहण किया जाता है और बाकी पत्तियों और अन्य सतहों से परावर्तित हो जाता है।

v हरे शैवाल और साइनोबैक्टीरिया प्रकाशसंश्लेषण कर सकते हैं।

 

Ø पत्तियों की कोशिकाओं में जल परासरण (osmosis) द्वारा और CO2 वायुमंडल से विसरण (diffusion) द्वारा जाता है |

 

 

 

13. पौधों द्वारा ग्रहण की जाने वाली सूर्य की ऊर्जा की मात्रा है:

  1. 1% - 3%
  2. 12% - 15%
  3. 17% - 20%
  4. 23% - 26%

 

 

 

14. प्रकाश के किस रंग में प्रकाश संश्लेषण अधिकतम होता है?

  1. लाल 
  2. नीला 
  3. बैंगनी
  4. सभी में समान

 

15. सूर्य के प्रकाश में कितने रंग होते हैं ?

1.   पाँच

2.   छः

3.   सात

4.   आठ

 

 

16. निम्नलिखित में से कौन – सा जीव प्रकाशसंश्लेषण कर सकता है ?

1.   शैवाल

2.   साइनोबैक्टीरिया 

3.   दोनों

4.   इनमें से कोई नहीं

 

 

17. पत्तियों की कोशिकाओं में CO2 वायुमंडल से किस विधि द्वारा प्रवेश करता है ?

1.   विसरण (diffusion)

2.   परासरण (osmosis)

3.   उत्सर्जन

4.   पाचन

 

 

 

 

Ø क्लोरोफिल (Chlorophyll) का दूसरा नाम – पर्णहरिम

Ø क्लोरोफिल एक यौगिक है जिसे कीलेट कहा जाता है।

Ø क्लोरोफिल का रासायनिक सूत्र - C55H72O5N4Mg

Ø क्लोरोफिल में पायी जाने वाली धातु आयन Mg2+ है |

Ø क्लोरोफिल के केंद्र में Mg धातु का एक परमाणु होता है |

 

क्लोरोफिल का 4 प्रकार

क्लोरोफिल A            क्लोरोफिल B

कैरोटीन                 जेन्थोफिल

 

क्लोरोफिल A & क्लोरोफिल B – हरा रंग

 

 

18. उस रंग (पिग्मेंट) का नाम बताएं जो पौधों में प्रकाश के अवशोषण का काम करता है?

A. क्लोरोफिल

B. रंध्र

C. जाइलम

D.फ्लोएम

 

19. शकरकंद एक भूमिगत संरचना है जो भोजन का भंडारण करती है। इस पौधे में भोजन कहाँ से तैयार किया जाता है?

  1. पत्तियाँ
  2. फल
  3. तना
  4. जड़

 

20. किसको प्रकाश संश्लेषी अंग कहते हैं?

1.   पत्तियाँ

2.   जड़

3.   फूल

4.   फल

 

21. क्लोरोफिल में क्या पाया जाता है?

  1. Mg2+
  2. Na+
  3. K+
  4. Ca2+

 

 

22. निम्नलिखित में से कौन क्लोरोफिल में मौजूद नहीं है?

  1. मैग्नीशियम
  2. नाइट्रोजन
  3. पोटैशियम
  4. कार्बन

 

23. क्लोरोफिल और बीमें मौजूद धातु का नाम बताएं?

1.   लोहा

2.   तांबा

3.   मैग्नीशियम

4.   मैगनीज

 

24. कौन – सा क्लोरोफिल हरा रंग का होता है?

1.   क्लोरोफिल A            

2.   क्लोरोफिल B

3.   1 एवं 2 दोनों                  

4.   जेन्थोफिल

 

 

25. क्लोरोफिल कितने प्रकार के होते हैं?

1.   1

2.   3

3.   4

4.   5

 

 

26. क्लोरोफिल के यौगिक को क्या कहा जाता है?

1.   जेन्थोफिल

2.   कैरोटीन

3.   किलेट

4.   स्टार्च

 

27. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) - पौधों में प्रकाश संश्लेषण पत्तियों और तनों में होता है।

कारण (R) - प्रकाश संश्लेषण क्लोरोफिल की उपस्थिति में होता है।

  1. A सही है और R, A की सही व्याख्या करता है
  2. A सही है और R सही नहीं है
  3. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
  4. A और R दोनों गलत हैं

Answer  Option 1 : A सही है और R, A की सही व्याख्या करता है

 

 

 

प्रकाशसंश्लेषण का 2 चरण

(i) प्रकाश रासायनिक क्रिया (Photo chemical reaction)

 - क्लोरोफिल के  ग्रेना भाग में  ( Hill reaction )

- जल का उपचयन (ऑक्सीकरण)

- जल के अपघटन के लिए ऊर्जा सूर्य के प्रकाश से प्राप्त होती है |

- अंत में, ऊर्जा के रूप में ATP और NADPH  बनता है |

(ii) प्रकाशहीन रासायनिक क्रिया (Dark chemical reaction)

- क्लोरोफिल के स्ट्रोमा भाग में

- CO2 का अपचयन

पानी ऑक्सीजन में और कार्बन डाइऑक्साइड ग्लूकोज में बदल जाता है |

प्रकाश संश्लेषण में उपचयन और अपचयन दोनों होता है |

ऑक्सीकरण / उपचयन (Oxidation)

§  धनात्मक आयन में कमी (हाइड्रोजन आयन )

§  ऋणात्मक आयन में वृद्धि ( ऑक्सीजन आयन )

अपचयन (Reduction)

§  धनात्मक आयन में वृद्धि  (हाइड्रोजन आयन )

§  ऋणात्मक आयन में कमी ( ऑक्सीजन आयन )

 

28. प्रकाशसंश्लेषण में डार्क रिएक्शन (dark reaction), इसलिए कहते हैं क्योंकि

A. यह अंधेरे में होता है |

B. इसे प्रकाश ऊर्जा की जरूरत नहीं होती |

C. यह दिन के समय नहीं होता |

D. यह रात में अधिक तेजी से होता है |

 

 

29. प्रकाश रासायनिक क्रिया क्लोरोफिल के किस भाग में होती है?

1.   ग्रेना

2.   स्ट्रोमा

3.   दोनों

4.   इनमें से कोई नहीं

 

30. प्रकाशहीन रासायनिक क्रिया क्लोरोफिल के किस भाग में होती है ?

1.   स्ट्रोमा

2.   ग्रेना

3.   दोनों

4.   इनमें से कोई नहीं

 

31. प्रकाशसंश्लेषण में किस कारक का अपचयन होता है ?

1.     C6H12O6

2.   H2O

3.       CO2

4.     O2

 

32. प्रकाशसंश्लेषण में कौन-सी क्रिया होती है?

1.   उपचयन

2.   अपचयन

3.   दोनों

4.   इनमें से कोई नहीं

 

 

 

स्टोमाटा (रंध्र) का 2 कार्य

*    गैसों का विनिमय

*    वाष्पोत्सर्जन

 

v पौधों द्वारा अनावश्यक जल को वाष्प के रूप में शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहा जाता है। वाष्पोत्सर्जन की दर को पोटोमीटर से मापा जाता है |

 

वाष्पोत्सर्जन को प्रभावित करने वाले कारक

v तापमान बढेगा तो यह बढेगा

कारण – वाष्पन उच्च तापमान पर तेज गति से होती है

v आद्रता बढेगा तो यह घटेगा

कारण – जल को पत्तियों से बाहर निकलने में दिक्कत होगा यदि पहले से ही पत्तियों के चारों ओर नमी होगी

v पवन की गति बढेगा तो यह बढेगा

कारण – तेज बहती हवा जलवाष्प को बहाकर ले जाती है

v प्रकाश की तीव्रता बढेगा तो यह बढेगा

कारण – प्रकाश की तीव्रता बढ़ने से स्टोमाटा ज्यादा चौड़ा खुलता है जिससे जलवाष्प अधिक बाहर निकलता है

 

v प्रकाश संश्लेषण एक उपचयी प्रक्रिया है क्योंकि पानी और कार्बन डाइऑक्साइड को जटिल अणुओं के रूप में मिलाया जाता है।

 

v तापमान: सामान्य पौधे में 20 C से 350C तापमान पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की उच्चतम दर के लिए आवश्यक होता है। तापमान बढ़ने पर प्रकाश-संश्लेषण क्रिया की दर अधिक तथा तापमान कम होने पर कम हो जाती है। सामान्य रूप से 490C से ऊपर तथा 00C से नीचे पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया रूक जाती है।

 

v प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कई एंजाइम शामिल होते हैं।

v एंजाइमों को पर्याप्त रूप से कार्य करने के लिए इष्टतम तापमान और  pH की आवश्यकता होती है।

v जब तापमान सीमा से परे बढ़ जाता है, तो एंजाइम विकृत हो जाते हैं।

v इसी तरह ठंडे तापमान में, एंजाइम निष्क्रिय हो जाते हैं।

v इससे प्रकाश संश्लेषण दर में कमी आती है।

 

v पत्तियों की आयु: नई पत्तियों में पुरानी पत्तियों की अपेक्षा प्रकाश-संश्लेषण की दर अधिक होती है। पत्ती की उम्र बढ़ने के साथ प्रकाश-संश्लेषण की दर कम होने लगती है।

 

 

 

33. प्रकाशसंश्लेषण के लिए पौधे का कौन-सा भाग वायु से कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करता है?

  1. मूल रोम
  2. रंध्र
  3. पत्तियों की शिराएं
  4. पंखुड़ियाँ

 

 

34. प्रकाशसंश्लेषण _____ प्रक्रिया है |

1.   अपचयी

2.   उपचयी

3.   ऊष्माक्षेपी

4.   चयापचयी

 

35. पौधों द्वारा अनावश्यक जल को वाष्प के रूप में शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को क्या कहा जाता है ?

1.   प्रकाश संश्लेषण

2.   वाष्पोत्सर्जन

3.   विसरण

4.   परासरण

 

 

 

36. बैक्टीरिया में उस रंग का नाम बताएं जो प्रकाशसंश्लेषण के लिए जिम्मेदार होता है?

A. अल्ट्रावॉयलेट

B. नीला

C. लाल

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

 

37. प्रकाशसंश्लेषण की दर ________ पर निर्भर नहीं करती है |

A. प्रकाश की गुणवत्ता

B. प्रकाश की तीव्रता

C. प्रकाश की अवधि

D.तापमान

 

 

38. प्रकाशरासायनिक अभिक्रियाओं की दर ____ पर निर्भर करती है। 

  1. पीएच
  2. दाब
  3. अभिकारक की मात्रा
  4. प्रकाश की तीव्रता

 

39.  नीचे दिया गया कौन-सा पर्यावरणीय कारक वाष्पोत्सर्जन की दर को सबसे अधिक प्रभावित करता है ?

1.   सूर्य के प्रकाश की मात्रा

2.   आपेक्षिक आद्रता

3.   ताप

4.   भौम जलस्तर 

Reactions

Post a Comment

0 Comments